भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा समारोह।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बामपाली आरा मे अम्बेडकर जयंती पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गाराज ने की मंच संचालन जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग ठाकुर ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चरित्र एवं उनके कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया की कांग्रेस सरकार ने 1947 से 1990 तक अम्बेडकर जी को किसी तरह का सम्मान नही देने का कार्य किया जब भाजपा सरकार में शामिल हुई तो बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को भारत रत्न प्रदान किया गया।
अम्बेडकर जी के मृत्यु के उपरांत दिल्ली में दाह संस्कार के लिए 2 गज जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया काग्रेस पार्टी ने अम्बेडकर जी के पार्थिव शरीर को उनकी पत्नी के पास मुम्बई भेज दिया गया तथा जो हवाई जहाज का किराया लगा उस बिल को उनकी पत्नी के पास भेज दिया गया।
उतना ही नहीं अंबेडकर जी को बार-बार अपमानित करने का कार्य किया गया जब की 1952 में भीमराव अंबेडकर जी चुनाव लड़े तो उनको हराने का भी कार्य किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के द्वारा उनको हराने के लिए स्वयं प्रचार किया गया।इनके विरोध में जवाहरलाल नेहरू विपक्ष में कांग्रेस का उम्मीदवार उतारने का काम किया गया प्रत्याशी नारायण काजोलकर जी को खड़ा कराकर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हराने का कार्य किया। उसके बाद 2014 में जब नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी उनका पांच स्थल को तीर्थ स्थल का दर्जा दिया गया ।
जन्म स्थान मऊ दीक्षा भूमि नागपुर मुंबई लंदन का वह घर जहां बाबा साहब ने शिक्षा ली दिल्ली के अलीपुर का घर जहां बाबा साहब ने अंतिम सांस ली।
कार्यक्रम में विधान परिषद अनिल शर्मा ,निवेदिता सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक और बड़हरा विधानसभा विधायक पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, तरारी विधानसभा विधायक विशाल पांडे ,पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर ,बिहार बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश संयोजक उदय कुमार सिंह,आईएएस जिला के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सिंह सिंगर ,धनंजय तिवारी ,जिला महामंत्री, नरेंद्र तिवारी ,संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह ,मंत्री राम दिनेश यादव ,मधु मिश्रा मीडिया प्रभारी मिथिलेश पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरेंद्र पांडे, राजेंद्र तिवारी ,जिला पार्षद गंगाधर पांडे, महेश पासवान, बलराम सिंह प्रहलाद राय सूरजभान सिंह प्रोफेसर किस्मत सिंह शशि शेखर सिंह कमलेश दत पांडे महामंत्री श्री भगवान सिंह मदन स्नेही पप्पू सिंह बरौली सत्यदेव सिंह सुनील श्रीवास्तव शकुंतला सिंह शालिनी सिंह सुरभि कुमारी अनुपम पम्मी कौशल यादव, मीरा यादव, सहित सभी मंडल मनीष कुमार संजीत रजक, अंकित पाण्डेय,अध्यक्ष भिखारी सिंह अंकित पांडे हैप्पी तिवारी शुभम पांडे संनटु सिंह चंद्रभूषण ठाकुर हितेंद्र नारायण सिंह सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।

