RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:रक्षा पेंशनरों के पेंशन विसंगतियों के समाधान हेतु स्पर्श जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में रक्षा पेंशनरों के पेंशन विसंगतियों के समाधान हेतु स्पर्श जागरूकता कार्यक्रम समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
रक्षा लेखा नियंत्रक पटना हिमांशु शंकर, भा०र०ले०से० के सौजन्य से भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी एवं विरांगनाओं के पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रक्षा लेखा उप नियंत्रक विजय कुमार भा०र०ले०से०, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बक्सर के अधिकारी एवं रे०ले०नि० पटना एवं रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) प्रयागराज से आए हुए अधिकारियों/कर्मचारियों, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ बक्सर एवं आई०ई०एस०एम० बक्सर के सहयोग से पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के पेंशन संबंधी विसंगतियों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।
अक्टूबर 2020 में शुरू की गई स्पर्श एक ‘डिजिटल इंडिया’ पहल है जिसका उद्देश्य देश भर में रहने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों और रक्षा नागरिकों को पेंशन स्वीकृत करने और वितरित करने सहित रक्षा पेंशन के प्रबंधन के लिए एक व्यापक, पारदर्शी और कुशल समाधान प्रदान करना है।
भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों, वृद्ध महिलाओं और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करने के लिए, जहाँ कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर रक्षा पेंशन समाधान योजनाएँ (RPSA) आयोजित की जाती हैं।
स्पर्श का प्रशासन रक्षा लेखा विभाग द्वारा प्रयागराज में प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन) के माध्यम से किया जाता है तथा यह तीनों सेनाओं (सेना, नौसेना, वायु सेना) और संबद्ध संगठनों को सेवाएं प्रदान करता है।

Related posts

भोजपुर:डीडीसी द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग की बैठक में अटल कला भवन व कलाकार पेंशन योजना पर विशेष बल।

rktvnews

फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान ने प्रसिद्ध अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:समाजसेवी स्व लड्डू यादव का द्वितीय पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

विश्व बैंक ने की एक्सपोजर विजिट के लिए दरभंगा के शिल्पग्राम की अनुशंसा।

rktvnews

पटना:बिखरना या संवरना मनुष्य के हाथ में है: राघव ऋषि

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment