RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

चतरा/झारखण्ड 29 अगस्त।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय चतरा द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में रस्सा कस्सी एवं बोड़ा रेस (स्वदेशी खेल) का आयोजना किया गया। आयोजित स्वदेशी खेल में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सर्व प्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रस्सा कस्सी एवं बोड़ा रेस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि रस्सा कस्सी खेल में चार टीम व 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं बोड़ा रेस खेल में कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनो खेलों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले विजेता टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आगे उन्होंने बताया कि स्थानीय खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।
उक्त मौके पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बलहोत्रा, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नया आयाम दे रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी:अर्जुन मुंडा

rktvnews

दुमका:JSLPS के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की सौगात, दीदी कैफे उद्घाटन एवं टोटो वितरण।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और एंटीगुआ व बारबुडा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:बगवा पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सिंह पर अपराधियों ने चलाई गोलियां।

rktvnews

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लातेहार के द्वारा आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

Leave a Comment