RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को दिखाई झंडी।

RKTV NEWS/गया(बिहार)21 अप्रैल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को ज़िला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और बोधगया के क्षेत्रों में प्रचार के लिये भेजा गया। इस अवसर पर आयुक्त मगध प्रमण्डल डॉ० सफ़ीना ए०एन०, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम भी शामिल थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है, खेल के क्षेत्र में खिलाड़ीयो को आगे लाने के लिए यह जागरूकता वाहन घुमाया जा रहा है। प्रचार वाहन लोगों को इस आयोजन की जागरूकता हेतु निकाली गई है।
बिहार में पहली बार खेल इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। युवाओं को प्रेरित करने के तथा खेल के क्षेत्र मेंमुख्य धारा में लाने हेतु जन जागरूकता फैलाई जा रही है।
बताया गया कि सभी प्रचार वाहनों में ऑडियो सिस्टम भी लगाए गए हैं जो एक स्वर से खेल के रंग बिहार के संग नारे को गुंजायमान करेगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि खेलो इंडिया प्रचार वाहन गया नगर निगम क्षेत्र एवं बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थान/ चौक चौराहों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी। डीएम ने कहा की बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम की मेजबानी हो रही है जो बिहार के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इसी संदर्भ में जागरूकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार प्रसार के संसाधन से युक्त खेलो इंडिया संबंधित फ्लेक्स से सजाएं गए वाहनों के साथ यह जागरूकता निरंतर जारी रहेगी।
विदित हो कि गया ज़िला में 2 स्थानों पर यथा बिपार्ड एवं आईआईएम में खेल का आयोजन किया जाना है। सभी तैयारियां तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करवाया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान:वंचित व गरीब वर्ग का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता- विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक ।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

rktvnews

रामगढ़ :राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायतों में लगेगा शिविर।

rktvnews

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment