RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:डीडीसी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जागरूकता ही समाधान: गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ के साथ जन-अभियान का शुभारंभ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )25 फरवरी।बुधवार को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए गढ़वा जिला प्रशासन ने आज समाहरणालय परिसर से *‘बाल विवाह मुक्ति रथ’* को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित जिला शिक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग के अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह एक गंभीर एवं दंडनीय अपराध है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस मुहिम से जुड़कर बाल विवाह मुक्त गढ़वा के संकल्प को साकार करना होगा।
‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ जिले के सभी प्रखंडों, थानों, पंचायत सचिवालयों तथा प्रमुख हाट-बाजारों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी, शपथ दिलाई जाएगी तथा हस्ताक्षर अभियान चलाकर समुदाय को जागरूक एवं सहभागी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के दीपक कुमार पाठक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के सभी कर्मी तथा अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध चेतना जगाएगा, बल्कि गढ़वा को एक जागरूक, शिक्षित और सशक्त समाज की दिशा में अग्रसर करने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

Related posts

भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया!कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर : स्कॉर्पियो से फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

सर्विस सेंटर का दौरा कर बोले ग्राहक संतुष्टि,उत्कृष्टता और सेवा विस्तार ताकत Toshiaki Nomura San

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

भोजपुर:भुवनेश्वर भास्कर के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment