RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा का किया गया औचक निरीक्षण!डेंगू के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय, जांच एवं ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निदेश।

गढवा /झारखंड 27 सितंबर।आज झारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल गढ़वा का औचक निरीक्षण किया। इन दिनों डेंगू, चुकुनगुनिया, मलेरिया आदि गंभीर बीमारी के बढ़ते प्रकोप से बचाव व ईलाज को लेकर सदर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था, साफ-सफाई, औषधि की उपलब्धता एवं बीमारियों के इलाज करने संबंधी की जा रही तैयारी को लेकर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई संतोष जनक नहीं पाए गए। डेंगू वार्ड, प्रसव वार्ड, डायलिसिस एवं आईसीयू आदि वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निदेश दिया गया। डेंगू जैसे जानलेवा बीमारियों को लेकर जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया ताकि लोग इसके प्रति जागरूक होकर बचाव व रोकथाम के उपाय कर सकें। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलग से डेंगू जांच में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया तथा सदर अस्पताल में कोविड की भांति अलग से डेंगू जांच की व्यवस्था स्थापित करने की बात कही गई। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया। साथ ही रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी के तौर पर भी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। आयुष्मान काउंटर पर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं जनहित में उक्त कार्य में तत्काल सुधार करने का भी निर्देश दिया गया। मंत्री द्वारा यथाशीघ्र एलाईला रीडर सदर अस्पताल गढ़वा में स्थापित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया तथा उक्त में परेशानी होने पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। चिकित्सकों द्वारा वार्तालाप के दौरान बताया गया कि मरीज के परिजनों द्वारा रात्रि में चिकित्सकों को परेशान किया जाता है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था की मांग चिकित्सकों द्वारा की गई।
मौके पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

पटना:राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “मॉक अभ्यास” का सफल आयोजन।

rktvnews

रक्षा सचिव ने उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक सुविधा केंद्रों का दौरा किया।

rktvnews

महाकुम्भ : श्रद्धालुओं के अमृत स्नान की लाइफ लाइन बने पीपे के पुल

rktvnews

भोजपुर: पिरौटा में साप्ताहिक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा आयोजन,तैयारी जोरो पर।

rktvnews

भोजपुर:देशव्यापी मजदूरों के आंदोलन के तहत RYA का प्रदर्शन।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment