RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” का भव्य शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 15 अप्रैल। सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के पट चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
इसके उपरांत बाबा साहब को नमन करते हुए दिवेश सेहरा, सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित मंत्रीगण, बिहार सरकार, उपस्थित वरीय पदाधिकारीगण, मीडिया बंधुओं एवं अधिवेशन भवन में मौजूद अन्य अतिथियों का अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से स्वागत एवं अभिवादन किया गया ।
इस दौरान सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं लक्ष्य भी साझा किया गया।
स्वागत संबोधन उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” का रिमोट के माध्यम से विधिवत शुभारंभ किया गया ।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना योजना के 613लाभार्थी के खाते में राशि अंतरित की गई एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अभियान के तहत राज्य अंतर्गत लगभग 60 हजार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति टोलों में सरकार 22 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य योजनाओं को शिविर लगाकर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अभिषेक कुमार एवं चंदन कुमार को लाभ की राशि अंतरित की गई। विकास मित्र नियोजन योजना के तहत विद्यासागर मांझी को विकास मित्र के पद पर नियोजन पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत करण कुमार को 05 लाख 50 हजार रु एवं राकेश कुमार को 10 लाख रु की राशि का चैक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पवन कुमार एवं चंदन कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं तारेंद्र कुमार को आयुष्मान कार्ड के तहत लाभ की राशि अंतरित की गई।
इस अवसर पर ‘डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान’ पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। अंत में, अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए प्रचार वाहन को रवाना कर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री, बिहार, विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री, बिहार, अशोक चौधरी, मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, जनक राम, मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग। दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अमृत लाल मीणा, मुख्य सचिव, बिहार, प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त, बिहार, एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नई शिक्षा नीति 2020 समाज के हाशिए पर खड़े तबकों को शिक्षा से वंचित कर दिया है : सुदामा प्रसाद

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

जयपुर:देश में पहली बार घड़ियाल संरक्षण की अनूठी पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने घड़ियाल के 10 बच्चों को चम्बल नदी में छोड़ा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के डबल इंजन राज्य में सामंती – अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : जवहार लाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment