RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: अपने बच्चों के भविष्य व बिहार मे परिवर्तन के लिए वोट दें : प्रशांत किशोर 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11जून। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित हरि नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जहाँ हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने बैंड बाजे और ढोल नगाङे के साथ स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने लोगों से अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों से ऐसे नेता को वोट देने को कहा जो उनके बच्चों का भविष्य संवार सके और बिहार मे फैक्ट्री लगा सके।  नीतीश कुमार पर हमला बोलते उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महंगाई के इस दौर में सिर्फ 400 रुपये पेंशन दे रहे हैं।

शाहपुर मे जनसुराज की सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि जन सुराज दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन देगा। उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाता है तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ायें। और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। उन्होंने बिहार में जनता का राज स्थापित करने की अपील की। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए वोट दें न कि नेताओं का चेहरा देखकर। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिये। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देने की अपील की। प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए न कि गुजरात मे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय सिंह तथा मंच संचालन नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर डुमराॅव राज के कुंवर चंद्र विजय सिंह, कमलेश सिंह, पद्मा ओझा, विनय कृष्ण मिश्र, अनुरानी झा, सिद्धार्थ कुमार, अरविंद ठाकुर सहित बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

सारण:बम भोले…बम बम भोले बम बम बम…के जयकारों से गूज उठा राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर।

rktvnews

15 अगस्त आजादी के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में झंण्डोंतोलन किया गया!मोदी सरकार देश में लोकतंत्र, संविधान व संप्रभुता को खत्म करना चाहती है-माले

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में हुए शामिल।

rktvnews

उज्जैन:आस्था, परंपरा और सेवा की त्रिवेणी बनी पंचक्रोशी यात्रा।

rktvnews

वैशाली:किसानों के हित में महाअभियान: किसान पंजीकरण में वैशाली जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment