RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में हुआ सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल।12 अप्रैल को स्थानीय आर.वी.एस. पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर पांचवीं सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भीम सिंह भावेश, प्रखर समाज सेवी व होटल मौर्य के जी.एम. श्री बीडी सिंह जी एवं अंचलाधिकारी सहार के द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टग ऑफ वार खेल, खेल कर किया गया। इस बात की जानकारी अयोजन सचिव डॉ कुमार विजयेश ने दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अयोजन अध्यक्ष सह विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने आगत अथितियों व 16 जिलों से आए हुए टग ऑफ वॉर के खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत अपने अध्यक्षीय भाषण से किया। वहीं अयोजन सचिव डॉ विजयेश तथा राज्य संघ की सचिव नीतू कुमारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान किया, जबकि मंच का संचालन अयोजन के तकनीकी पदाधिकारी चन्दन पांडेय ने किया। प्रतियोगिता का पहला एवं उद्घाटन मैच भोजपुर और पूर्वी चंपारण के बीच खेला गया जिसमें भोजपुर की टीम ने पूर्वी चंपारण को हराते हुए अपना विजय अभियान की शुरुआत की। बताते चले कि जिले में अधिकृत रूप से पहली बार दूधिया रौशनी में आयोजित हो रही इस टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता में राज्य की 16 ज़िलों की टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें चार पुलों में बांटा गया है।प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी तथा देर रात तक विजेताओं के भाग्य का फैसला हो जायेगा। अयोजन को सफल बनाने में रवि कुमार सिंह, अरूण कुमार बाला जी, आकाश प्रतीक,प्रियता प्रसाद, डॉ शकील अहमद, विनय कृष्ण नितिन राठौर, दीपक कश्यप, आयुष कुमार, शैलेश दुबे ,शुभम कुमार, प्रतीक राज ताशु कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की सूची इस प्रकार है।पटना, रोहतास ,बक्सर, कैमूर, वैशाली, नवादा, पूर्वी चंपारण,गया,लखीसराय,मुजफ्फरपुर,अरवल ,बांका,मधुबनी,सारन, नवादा और भोजपुर।

Related posts

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह पॉयोनियर मीडिया संस्थान में बने प्रोफ़ेसर।

rktvnews

नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की करुणामय शासन पर आरजीडीआई श्रृंखला पर मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय हुए सम्मिलित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कैंडिडेट मूवमेंट का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment