RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 अप्रैल।आज 28 अप्रैल 23 को राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर जिला द्वारा पिरो अनुमंडल स्तरीय “अंबेडकर परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष श्री वीरबल यादव ने की वहीं संचालन तरारी प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह यादव ने किया। परिचर्चा में मुख्य रूप से बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन एवं दर्शन, मनुस्मृति बनाम संविधान, मनुस्मृति एवं वर्ण व्यवस्था पर बाबा साहेब
डॉ. भीम राव अंबेडकर के विचार, लालू प्रसाद के सरकार में दलितों एवं वांचितो के लिए दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा हमला आदि विषयों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. रामबली चंद्रवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, शाहपुर के विधायक श्री राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, जगदीशपुर के विधायक श्री राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया जी, आरा सदर के पूर्व विधायक मो. नवाज़ आलम उर्फ अनवर आलम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद प्रो. रामबली चंद्रवंशी ने कहा की आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के संविधान को खत्म करने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश को नाकामयाब करने के लिए राजद के एक – एक सिपाहियों को गांव, गरीब, किसान, दलित, महादलित बस्तियों के बीच जा कर जागरूकता फैलाना होगा। इस परिचर्चा का मुख्य मकसद भी वही है जिससे एक चेतना जागृत हो। उन्होंने यह भी कहा की आज देश के अंदर तमाम संवैधानिक संस्थानों को सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी के माध्यम से कुचला जा रहा है।
संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होने राजद के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा की अभी भी समय है एकजुट हो कर मनुस्मृति के मानने वाले गोलवलकर के अनुआयियों से मुकाबला करने का और यह मुकाबला तभी संभव है जब हम दलित, आदिवासी, पिछड़े, अतिपिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं प्रगतिशील विचारधारा को मानने वाले लोगो के बीच जाएं एवं उन्हें देश पर आये गंभीर संकट एवं चुनौतियों के प्रति जागरूक करें।
वहीं दूसरी ओर सभा को सम्बोधित करते हुए शाहपुर के विधायक श्री राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा की मोदी सरकार लगातार दलितों एवं पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। देश में निजीकरण को बढ़ावा देने वाली मोदी सरकार दलितों एवं वंचितों के आरक्षण से मिलने वाली नौकरियों पर लगातार हमले कर रही है। देश के मेहनतकश लोगों द्वारा पाई – पाई जोड़कर किए गए बचत को अदानी जैसे व्यापारिक मित्रों पर लुटाया जा रहा है। रेल, भेल, सेल, तेल सब बेच दिया गया। एक तरफ देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दो गुजराती देश की संपति बेच रहे है वहीं दूसरी तरफ दो गुजराती उसे कौड़ियों के भाव में खरीद रहे है। मोदी सरकार सही मायने में अदानी – अंबानी की सरकार है एवं इनके इस मॉडल से देश फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रहा है। इस चीज़ को जनता को समझने की जरूरत है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी ने कहा की “अंबेडकर परिचर्चा” के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों पर चलने एवं उनके विचारों की विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। उन्होंने यह भी कहा की नब्बे के दौर में जो संवैधानिक अधिकार लालू यादव की सरकार ने दलितों एवं वंचितों के लिए दिया उस पर आज मोदी सरकार लगातार हमले कर रही है। संगठित हो कर लड़ाई लड़ने का सही समय आ गया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब लड़ाई सीधे मनुस्मृति बनाम संविधान की है। एक तरफ लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखने वाली मोदी की सरकार है तो दूसरी तरफ गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित समुदाय के लड़ाई को मुखर हो कर लड़ने वाले महागठबंधन के लोग हैं। हमे जनता को जागरूक करना होगा और आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए संकल्पित होना होगा। प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान ने कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करते हुए परिचर्चा के माध्यम से कहा की बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का जो मूल मंत्र था शिक्षित हो, संगठित बनो और संघर्ष करो उस पर चलना है सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।
कार्यक्रम में जगदीशपुर के विधायक श्री राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया जी, पूर्व विधायक मो. नवाज़ आलम उर्फ अनवर आलम, जिप उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन, धनजीत यादव, चिंता देवी, जिप जितेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत कुमार, नंदजी पासवान, विमल सिंह, रामेश्वर सिंह, राजदेव सिंह, कामेश्वर सिंह, मंटू कुमार सिंह, रंजीत यादव, रमाकांत सिंह, रहमतुल अंसारी, विकास कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

