RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुरुष हॉस्टल बैरक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

8 करोड 91 लाख रुपए की लागत से 150 पुरुषों के लिए हॉस्टल बैरक का हो रहा निर्माण।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)10 अप्रैल।बागपत पुलिस लाइन में 150 पुरुषों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बैरक का निर्माण कार्य ₹8.91 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना को सीएंडडीएस (उत्तर प्रदेश जल निगम) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है यह परियोजना 17जून 2023 में प्रारंभ हुई थी जिसका कार्य पूर्ण होने का समय दिसंबर 2024 था
, जिसके के क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर जगह-जगह मरम्मत मिली जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की इसमें सुधार करने के निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा कि मई प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं पटकथा लेखक कमलेश पांडेय ने की मुख्यमंत्री से भेंट।

rktvnews

सारण:कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण जिला को राज्य स्तर पर मिला अवार्ड।

rktvnews

बागपत:10 नवंबर को धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

rktvnews

इंदौर:मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीड़ित दिव्यांगजनों के उपचार और अन्य मदद के लिये सेंटर प्रारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, टाटा लीज व सरकारी जमीन का अतिक्रमण एवं नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2025 के विजेताओं को मिला सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment