RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राजस्व पर्षद अध्यक्ष के. के. पाठक की अध्यक्षता में राजस्व एवं नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अप्रैल।आज समाहरणालय सभागार, भोजपुर में राजस्व पर्षद, बिहार पटना के अध्यक्ष श्री के. के. पाठक की अध्यक्षता में राजस्व एवं नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि भोजपुर जिले में वर्तमान में कुल 41 न्यायालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें 15,552 नीलाम पत्र वाद लंबित हैं। इन वादों से संबंधित कुल सन्निहित राशि 440.07 करोड़ रुपये है। इनमें से अब तक 13,277 वादों में भारतीय भू-राजस्व संहिता की धारा 7 के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त,177 डिस्टे्रस वारंट एवं 698 बॉडी वारंट भी निर्गत किए गए हैं। फरवरी 2025 तक कुल 324 वादों का निष्पादन कर 25.34 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जबकि मार्च 2025 में 178 वादों के निष्पादन के माध्यम से 6.61 करोड़ रुपये की वसूली हुई। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि सभी शेष वादों में धारा 7 के अंतर्गत शीघ्र नोटिस जारी किए जाएं। नोटिस निर्गत करने के 30 दिन पश्चात पुनः एक बार अनुस्मारक नोटिस भेजा जाए, और यदि 15 दिनों में भुगतान नहीं होता है तो तुरंत बॉडी वारंट जारी किया जाए। पुलिस अधीक्षक,भोजपुर को यह निर्देश दिया गया कि पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के माध्यम से वारंटों का प्रभावी क्रियान्वयन कराते हुए संबंधित ऋणियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। इसके लिए थानों और अनुमंडल स्तर पर कार्यरत क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) का उपयोग करने की सलाह दी गई।
प्रभारी पदाधिकारी, नीलाम पत्र शाखा को निर्देशित किया गया कि सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के बीच वादों का समानुपातिक वितरण शीघ्र सुनिश्चित करें। साथ ही,उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अधियाची विभाग अथवा बैंक प्रत्येक माह पंजी-9 का मिलान अनिवार्य रूप से करें। ऐसे वादों की एक पृथक सूची तैयार करने का निर्देश भी दिया गया जिनमें बैंकों द्वारा राशि की वसूली तो रिपोर्ट की गई है, किंतु कोर्ट फीस और तलवाना राशि जमा नहीं की गई है। इस सूची को राजस्व परिषद को अग्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सफीना ए.एन.(अपर सदस्य,राजस्व पर्षद), दयानिधान पांडेय (अपर सदस्य, राजस्व पर्षद), गिरिवर दयाल सिंह (सचिव, राजस्व पर्षद), तनय सुल्तानिया,जिलाधिकारी,भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, मिस्टर राज,डॉ. अनुपमा सिंह (उप विकास आयुक्त),अपर समाहर्ता,पटना प्रमंडल के आयुक्त के सचिव, सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी,सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 18 सितंबर 26

rktvnews

गढ़वा:‘सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं को फिट और नशा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर,बड़हरा,आरा मु०,कोईलवर को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का उ‌द्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment