RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर,बड़हरा,आरा मु०,कोईलवर को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार: सुदामा प्रसाद

बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रहा है भेदभाव-सांसद

25 सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष होगा एकदिवसीय धरना:माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 सितंबर ।सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर के शाहपुर,बड़हरा,आरा मु०,कोईलवर में आये भंयकर बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं!शाहपुर,बड़हरा के कई गांव गंगा में गोद में समा गए!लाखों एकड़ सफल नष्ट हो गया!बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन का संकट हो गया है!ऐसी परिस्थिति में राज्य बाढ़ क्षेत्र घोषित करे!ताकि लोगों को बचाने को बचाने के लिए युद्ध स्तर राहत अभियान चला जा सके!जिसमें प्रमुख रूप से नाव की कमी,सामुदायिक भोजन की व्यवस्था,लाइट की व्यवस्था,मेडिकल कैंप लगाया जाए!सांसद सुदामा प्रसाद ने अधिकारियों पर बिफरते हुए कहा कि जबकि अधिकारियों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि प्रशासन पुरी तरह बाढ़ से निपटने की तैयारी पहले ही कर चुका है और जब बाढ़ ने परीक्षा लेना शुरू किया तब सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई!
उन्होंने आगे कहा कि पहले सत्र के दौरान लोकसभा में सवाल उठाने और 25 अगस्त को पूर्व जिलाधिकारी से बात करने के बावजूद गंभीरता से नहीं लिया गया!इस पर कड़ी करवाई होना चाहिए!
सांसद सुदामा प्रसाद ने जिला प्रशासन से नावों की व्यवस्था करने जिनमें छोटी नाव से लेकर बड़ी नाव हों और सामुदायिक भोजन व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाय ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित इस आपदा में भूखें ना रह पाएं,बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए दूध,फल,बिस्कुट,आदी के साथ साथ मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जाए!शाहपुर,बड़हरा,आरा मुफ्फ०कोईलवर प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय और किसानों व बटाईदार किसान को मुवावजा दिया जाए और जवईनियां गांव के विस्थापित परिवारों को 5 डिसमिल जमीन पक्का मकान के साथ आवंटित किया जाय साथ ही साथ एनडीआरएफ की टीम को भी चौबीसों घंटे मुश्तैद रहने एवम पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया!इन सवालों को लेकर 25 सितंबर को भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा।

Related posts

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने।

rktvnews

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

भोजपुर : होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment