
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 अप्रैल।आज प्रगतिशील लेखक संघ आरा और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ का 90 वां स्थापना दिवस के अवसर विचार गोष्ठी सह काव्य पाठ का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रलेस के महासचिव रवींद्र नाथ राय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह और विशिष्ट वक्ता के रूप में जलेस के राज्याध्यक्ष डा नीरज सिंह तथा स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष डा दिवाकर पान्डेय उपस्थित थे। विचारगोष्ठी सत्र का संचालन आरा प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव डा नवनीत राय ने किया। दूसरे सत्र काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता आरा प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष एवं कवि जनार्दन मिश्र और मंच संचालन कवि एवं पत्रकार रूपेन्द्र मिश्र ने किया। काव्य गोष्ठी में लगभग 25 कवियों ने काव्य पाठ किया जिसमें ओम प्रकाश मिश्र, संतोष श्रेयांस, शालिनी ओझा, गुड्डू ओझा, रूपेन्द्र मिश्र, रविशंकर सिंह, निलाम्बुज सिंह, जनार्दन मिश्र, हरेन्द्र सिन्हा, डा नीरज सिंह, डा दिवाकर पान्डेय, निकुम्भ, इत्यादि मुख्य हैं। इस आयोजन में बड़े पैमाने पर स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के छात्र -छात्राओं की सहभागिता रही। गोष्ठी अपराह्न दो बजे से साढ़े पांच बजे तक निरन्तर चलती रही। अंत में प्रोफेसर कमला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
