RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: उपायुक्त पहुंचे प्रतापपुर,आमजनों की सुनी समस्याएं,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का हुआ निरीक्षण।

योजनाओं को लेकर प्राप्त शिकायत के सत्यता की होगी जांच, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई।

सरकार द्वारा संचालित योजना का शत प्रतिशत पात्र लाभुकों को मिले।

खराब पड़े चापानल की मरम्मती कराते हुए चालू अवस्था में लाएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 अप्रैल।उपयुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रतापपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उपयुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच की। वहीं, जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने व सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा की प्रखंड और अंचलकर्मी अपने-अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें।लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगीl क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो इसका निर्देश दिया. इतना ही नहीं प्रखंड परिसर में पानी, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त ने की। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी भी ली गई।

उपायुक्त ने कहा…

आज प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला व सभी संबंधित प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकारियों के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी गई।एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार यथाशीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। कुछ मामले जैसे सड़क कनेक्टिविटी और मरम्मती से संबंधित है इसको लेकर संबंधित को अष्टमिट बनाने का निर्देश दिया गया है। कार्यशैली को भी लेकर कुछ कुछ शिकायतें आई हैं। योजनाओं को लेकर जो शिकायत प्राप्त हुई है उसके सत्यता की जांच की जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रयास यह है कि झारखंड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वो ससमय पारदर्शिता के साथ पूरी गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतरे उसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के वरीय अधिकारियों व प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षक/ शिक्षिका एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों, छात्र छात्राओं की उपस्थित की जांच की गई। उन्होंने कहा छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त पठन पाठन मिले इसका खाश ख्याल रखा जाए साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निष्पादन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।
प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के सभागार में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में एवं उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति में प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी जनप्रनिधियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने हेतु आमंत्रित किया। जिसमें एक एक कर सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उसपर उपायुक्त ने सभी की समस्याओं को सुन नियमानुसार समस्याओं की निष्पादन की बात कही। इसके अलावे अधिकारियों के साथ मनरेगा, अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत संचालित कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुछ कर्मचारियों के धीमी कार्यशैली पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। बढ़ते तापमान को देखते हुए उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा जितने भी चापानल खराब परे हैं उसका मरम्मत कराते हुए उसे चालू अवस्था में लाएं जिससे आमजनों को पेयजल की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार को उपायुक्त रमेश घोलप ने प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल परिसर से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही उक्त मौके पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी लिया गया।
मौके पर ने उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू से पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों एवं जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली। जागरूकता रथ के द्वारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण व अन्य को पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली-संजय’ को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

जयपुर:आरएमएससी प्रबंध निदेशक ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण!दवा वितरण केंद्रों पर दवाओं की समुचित उपलब्धता रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

rktvnews

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की

rktvnews

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला संस्कृति और नवाचार महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment