RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड में नामांकन के पहले दिन दाखिल हुए उम्मीदवारी के तीन पर्चे।

प्रथम चरण के चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक होगा नामांकन।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जब्त हुए सवा करोड़ रुपये के अवैध सामान और नकदी।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कुल तीन लोगों ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। प्रथम चरण में झारखंड के कुल 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जमशेदपुर पश्चिमी, रांची और कांके विधानसभा क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र भरा है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होगा। नामांकन अवकाश के दिन को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक सवा करोड़ रुपये के अवैध सामान और नकदी की जब्ती की गयी है। उसमें सर्वाधिक 26.51 लाख की जब्ती पलामू जिले से हुई है। जबकि, रांची और चतरा जिले से15 लाख रुपये से अधिक के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है। 10 लाख रुपये से अधिक की जब्ती वाले जिलों में सरायकेला खारसावां और हजारीबाग शामिल हैं। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सवा करोड़ की जब्ती में सर्वाधिक 64.12 लाख की जब्ती झारखंड पुलिस ने की है। उसके बाद 28.28 लाख वाणिज्य कर विभाग और 24.03 लाख की जब्ती आबकारी विभाग ने की है।

Related posts

भोजपुर:दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि यांत्रिकरण मेले का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम हुए सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में कुशल युवा केंद्र संचालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान समारोह की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment