RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : घर मे बक्सा मे रखे नगद व गहना की हुई चोरी! नदी किनारे मिला खाली बक्सा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर पंचायत के शिवपुर गाॅव मे एक घर मे चोरी का मामला प्रकाश मे आया है। घटना बीती रात करीब ढाई बजे की बताई जाती है। तीन की संख्या मे मुँह ढके अज्ञात चोरों ने घर मे प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता केशरी देवी ने बताया कि घर के सभी लोग सोए हुए थे। तभी तीन की संख्या मे मुँह ढक कर चोर आये और दो बक्सा चोरी कर लेकर चले गये। बक्सा मे नगद रुपया और सोना एवं चांदी का गहना रखा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने गाँव के पास नदी किनारे से बक्सा बरामद किया है। चोरों ने नगद और गहना निकाल कर बक्सा को नदी किनारे फेंक दिया था। पीड़ित परिवार द्वारा लाखों रुपये का गहना और नगद चोरी होने की बात बताई जा रही है। इस संबंध मे शाहपुर थाना मे रामचंद्र पांडे द्वारा आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटना स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली और जाँच पड़ताल की। गाँव के चार लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Related posts

पटना:’राष्ट्रभाषा’ के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ “हिन्दी पखवारा” एवं “पुस्तक चौदस मेला ” का हुआ समापन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने लखीसराय जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक के आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के करार के तहत सौपा 20 लाख का चेक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024: क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी।

rktvnews

Leave a Comment