RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: आरा के जगजीवन कॉलेज में विश्व एथेलेटिक्स दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।अधिक्रीड़ा परिषद, जगजीवन कॉलेज, आरा द्वारा विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर कॉलेज स्थित खेल मैदान में भाला फेक, गोला फेक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, के अलावा 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ आभा सिंह ने किया।इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में क्रमश: आशीष कुमार यादव और मधु पांडे, ऊंची कूद में आशीष कुमार यादव और निशा कुमारी, लंबी कूद में रितिक सिंह और निशा कुमारी, गोला फेंक में नवनीत तिवारी और विशु कुमारी तथा भाला फेंक के बालिका वर्ग में निशा कुमारी, चक्का फेंक के बालिका वर्ग में विद्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन बालक वर्ग में आशीष कुमार यादव तथा बालिका वर्ग में निशा कुमारी को घोषित किया गया। अंत में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अभज सिंह द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर अधि क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार शर्मा पीटीआई पवन मिश्रा, डॉक्टर संजय कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

भोजपुर:भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में आनंद मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:ख़राब मौसम और बारिश के वाबजूद जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मतगणना कार्य की तैयारी के संबंध में ली बैठक।

rktvnews

यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को नामांकन से न करें वंचित:जिला शिक्षा पदाधिकारी

rktvnews

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment