RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राज्यपाल ने किया ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 अप्रैल।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह चैटबॉट महिलाओं को कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्रदान करेगा, यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हम गार्गी चैटबॉट जैसे अभिनव तकनीकी पहल को हमारी मातृशक्ति को समर्पित कर रहे हैं। यह पहल नारी सशक्तीकरण को गति देने वाली है और उत्तराखण्ड की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाएगी। राज्यपाल ने ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट को डिजिटल युग में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा। राज्यपाल ने इस अभिनव पहल के लिए सिद्धार्थ माधव एवं उनकी टीम को बधाई दी और इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को उत्तराखण्ड की महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।

Related posts

देवघर:मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न — श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार।

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।

rktvnews

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो मे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी सुशासन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

युग प्रवर्तक और आधुनिक हिंदी के जनक थे भारतेन्दु:प्रो नीरज सिन्हा

rktvnews

संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज शिलांग में असम राइफल्स के 188वें संस्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment