RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री ने कावरियों के धोए चरण ,गंगा जल भेंट कर किया स्वागत।

हरिद्वार/उत्तराखंड  08 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि आए कांवड़ियों के चरण धोकर एवं सम्मान स्वरूप गंगा जल भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कांवड़ यात्रा का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। कांवड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखण्ड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरूद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्‍हें पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:वरीय पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम में बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला कल अंडमान में “सागर परिक्रमा” के छठे चरण का शुभारंभ करेंगे

rktvnews

Leave a Comment