RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 अप्रैल।कल दिनांक 26 अप्रैल को भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुपति गोप की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कराने के सवाल पर अवकाश प्राप्त शिक्षक राम अवधेश सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने समाजवादी चिंतक पूर्व विधायक रघुपति गोप की चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर प्रतिमा को उनके जयंती 1 जुलाई 2023 को बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा कराने का प्रस्ताव का आग्रह किया।

