RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिला को “प्रतिभा अवार्ड” में प्रथम स्थान, “दीदी की दुकान” नवाचार पहल को मिली राज्य स्तरीय पहचान।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 मार्च।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दुमका जिला को “प्रतिभा अवार्ड” में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2024–25 के दौरान आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण तथा नवाचार पहल के रूप में “दीदी की दुकान” के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।
जिले में स्वयं सहायता समूहों, प्रोड्यूसर ग्रुप एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, आजीविका के अवसरों का विस्तार करने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से “दीदी की दुकान” पहल, जो उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं उनकी महत्वाकांक्षी सोच का परिणाम है, के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उद्यमिता के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी प्रयास किया गया है।
यह सम्मान मंत्री दीपिका पांडे सिंह (ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग), मंत्री संजय प्रसाद यादव (उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग) तथा JSLPS की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या मित्तल के द्वारा प्रदान किया गया।
यह सम्मान जिले में आजीविका कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामुदायिक संस्थाओं के सशक्तिकरण तथा “दीदी की दुकान” मॉडल की सफलता का परिणाम है।

Related posts

भारत की क्षमता, जर्मनी की सटीक अभियांत्रिकी संयुक्त रूप से विश्व को लाभान्वित करेगी: पीयूष गोयल

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाना हमारा दायित्व : प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

Leave a Comment