RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा,कई अधिकारी रहे नदारद।

अगिआंव/ भोजपुर(सुनील कुमार सिंह)05 सितंबर।स्थानीय प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं संचालन समिति के सचिव बीडीओ मुकेश कुमार ने की। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।बैठक में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, स्वच्छता, आवास, मनरेगा, शौचालय निर्माण, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं की प्रगति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा के भीतर हर कार्य पूरा करना अनिवार्य है।बैठक में समिति के सदस्यों ने आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। कई पंचायतों में सड़क व नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में दवा व चिकित्सक की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई गई। समिति के सदस्य अजहर अहमद ने किरकिरी अजीमाबाद में अतिरिक्त स्वास्थ्य के केंद्र में डॉक्टरों व नर्स की कमी का मुद्दा बैठक में उठाया। दूसरी ओर सदस्य बिनोद कुमार ने सितुहारी गांव में दो सौ फीट सड़क के किनारे नाली निर्माण करना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा एक तरफ नाली निर्माण कराया गया और दूसरी ओर नाली निर्माण नही हो सका।

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारी

बताया जाता है कि बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी व कर्मी नदारद रहे। जिसके कारण समिति के सदस्यों ने बैठक में आक्रोश जताया। कहा कि समिति की बैठक में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पत्र दिया जाता है । लेकिन लापरवाह अधिकारी व कर्मियों ने इस समिति की बैठक में उपस्थित होना मुनासिब नही समझा। जिससे सरकार द्वारा पंचायतों में चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी नही मिल पाती है। बैठक में मनरेगा, आपूर्ति, श्रम विभाग, बिजली, स्वच्छता, अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित प्रखंड के अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद नही रहे।

Related posts

प्रेरणा सम्मान से विभूषित किए गए डा अनिल सुलभ एवं विजय प्रकाश!अभिलाषा ज्योति फ़ाउंडेशन द्वारा वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

rktvnews

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत हसनपुर मसूरी में डीएम, एसपी ने छात्राओं को किया सम्मानित।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी-2020 के कार्यान्वयन पर पश्चिमी ज़ोन के कुलपतियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दिया।

rktvnews

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी बनाम संघ-भाजपा का अघोषित आपातकाल।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन चुनाव तैयारी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment