RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष में की बैठक।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत 06 नवंबर को निर्धारित मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सुचारू मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

लघुकथा लेखन कौशल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं होने जा रही है शुरू।

rktvnews

ट्राई ने “लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से संबंधित मुद्दे” पर जारी किया परामर्श पत्र।

rktvnews

मोतिहारी जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन।

rktvnews

30 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आईएफएफआई भावी माहिर फिल्म निर्माताओं के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में उभरा।

rktvnews

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना।

rktvnews

Leave a Comment