RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: यंग उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यंग उत्तराखण्ड के सदस्यों ने भेंट की।मुख्यमंत्री ने “गुलाबी शरारा” गीत की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया है। “गुलाबी शरारा” गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य की युवा प्रतिभा सम्पन्न है। अपने गीत और संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर यंग उत्तराखण्ड से जितेन्द्र सिंह रावत, गिरीश सिंह जीना, वरुण रावत, राकेश जोशी, नीरू बोरा, अंकित कुमार, अशीम मंगोली, रणजीत सिंह भंडारी और सौरभ सेमवाल मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश लगातार हो रहा है समृद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:हरे राम चंद्रवंशी बने बड़हरा प्रखंड के ओबीसी अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

दरभंगा:मजदूर दिवस पर किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था सामान्य।

rktvnews

भारत के पास अद्वितीय विषय सामग्री और तकनीकी कौशल है जो वैश्विक सिनेमा को समृद्ध बनाते हैं: जूरी अध्यक्ष शेखर कपूर

rktvnews

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment