RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण मे।

शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शबाब पर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण मे है। महान संत परम पूज्य गुरुदेव श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो 5 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक चलेगा। 5 अप्रैल से संत-महात्माओं का कथा एवं प्रवचन शुरू होगा। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जायेगी। 12 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन होगा। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शबाब पर है। महायज्ञ स्थल पर यज्ञशाला, स्वामी जी की कुटिया, कथा पंडाल, संत महात्माओं के रहने की कुटिया तथा भोजनालय की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। यज्ञ स्थल पर चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की कोई कठिनाई न हो। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडे, रवि यादव, शिव प्रसन्न यादव, राकेश यादव सहित कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी मे लगे हुए हैं। कथावाचक श्री अयोध्या नाथ जी महाराज, श्री बैकुंठ नाथ जी महाराज एवं श्री आनंद बिहारी जी महाराज का कथा एवं प्रवचन 5 अप्रैल से शुरू होगा। 8 अप्रैल को श्री गिरिधर शास्त्री जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। महान मनीषी श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में 11 अप्रैल को भव्य अखिल भारतीय धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देश के कोने-कोने से संत महात्मा का पदार्पण होगा।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर मे गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबसी मोर्चा ने एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वर्षों की बेरोजगारी,नौकरी की आस युवा होते निराश:छात्र नेता भुवन पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रो पालित ने उत्कृष्ट कैडेट्स व खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment