
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में सफल विद्यार्थियों को हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शिवगंज सपना सिनेमा रोड स्थित अंग्रेजी के प्रतिष्ठित संस्थान कहे जाने वाले स्टेप बाय स्टेप क्लासेस के द्वारा सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो ,मेडल तथा मां अरण्य देवी का तैलचित्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रोत्साहित किया गया।संस्था में सर्वश्रेष्ठ अरुणिमा सेठ 437 धनजी 437 के अलावा आयुष ,कल्याणी ,दीपेंद्र, अमित, दिलीप ,गुलशन, सुमित ,आदित्य, करण विजया,स्नेहा ,श्वेता ,निशु, कामिनी ,सृष्टि मिस्टी ,सरस्वती, पूजा, राशिका ,श्रेया, प्रिया ,गायत्री ,साहित्य, खुशी ,रोहित राहुल ,आयुष ,आदि दर्जनों विद्यार्थी सफल हुए जिन्हें सम्मानित किया गया ।संस्था के निदेशक सह अंग्रेजी के शिक्षक दीपक श्रीवास्तव बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए सदैव मार्गदर्शन की घोषणा की। शिक्षक राहुल कुमार रंजन ,आर एन एस एडमिशन एंड सॉल्यूशन के निदेशक अरविंद ,गणित के शिक्षक मोहन सर भोजपुरी लोकगीत गायक मनोज मित यादव एवं सुभाष राय आदि ने बच्चों के सुंदर और मंगल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अभिभावक सहित लालू यादव ,विकास यादव ,सुधांशु मिश्रा, हर्षित ,रोहित ,विवेक ,निखिल ,रोहन अंकित ,प्रतिष्ठा सेठ आदि रहे।
