RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)31 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरूआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे और परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम रीना जोशी एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- योजनाओं की जानकारी प्रभावी रुप से गांव-ढाणी तक पहुंच रही रवि, शोभा और राधिका ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर निबंध लेखन का हुआ आयोजन!महावीर का उपदेश पंच महाव्रत जन कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

चतरा:परिवहन सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छ पेय जल हेतु थाने में लगाए गए RO मशीन।

rktvnews

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का रिश्ता भौगोलिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और साझी विरासत का है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रधान सचिव सी. के. अनिल ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment