RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे ईद, चैती छठ व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में ईद, चैती छठ तथा रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने लोगों से प्रेमभाव के साथ मिलजुल कर शांति और सद्भावना के माहौल में हिंदू और मुसलमान भाइयों के पर्व ईद, चैती छठ तथा रामनवमी को मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने लोगों से खुशी-खुशी मिलजुल कर शांति पूर्वक ईद, चैती छठ तथा रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति एवं सद्भावना बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, नगर पंचायत के जेई जयनंदन चौधरी, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, कृष्णा कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद मो मोख्तार शाह, पत्रकार संजय ओझा, पत्रकार रवि यादव, अंकित पांडे, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद  कमलेश कुमार राज, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान -जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

rktvnews

चतरा:उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच ने चंदवा में सीता राम विवाह महोत्सव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

झारखंड:राज्यवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं का किया जाएगा निवारण : जयकुमारी देवी

rktvnews

Leave a Comment