RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व सैनिक संघ ने नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर। सोमवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह के अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को उनके ऑफिस में जाकर नए पोस्टिंग आने पर अंग वस्त्र ,बुके और माला पहनाकर उनका सम्मान किया ।इस अवसर पर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि हम हमेशा भूतपूर्व सैनिकों के लिए खड़ा रहेंगे कोई भी समस्या हो तो आप आकर मिला करें ।हम चाहते हैं कि एक पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए एक नया सेल खोलें और उसे पर कोई भी एप्लीकेशन बाहर से आता है तो हम उस पर कार्रवाई करें ।फिर भी किसी तरह की किसी को कष्ट हो तकलीफ हो तो मेरे पास सीधा आ सकता है। मैं आप लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा इस पर मेजर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सर वार मेमोरियल शहीद स्मारक बन गया है। वहां पर सवेरे से लेकर शाम तक एक सिपाही को पोस्टिंग किया जाए तो बहुत ही मेहरबानी होगी ,इस पर मिस्टर राज ने बताया कि दशहरा को खत्म हो जाने दीजिए मैं वहां पर एक कोई भी जवान सुबह से शाम तक के लिए नियुक्त कर दूंगा इस पर पूर्व सैनिक सभी बड़े खुश हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष के अलावा सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह सूबेदार मेजर शंकर शर्मा शंकर भगवान सिंह सूबेदार कर्माकर शिवपूजन सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

3 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिये निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की सराहना की।

rktvnews

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment