RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष लिंगानुपात के अंतर को दूर करने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा -उप विकास आयुक्त

सारण/छपरा 19 सितम्बर। प्रियंका रानी, उप विकास आयुक्त, सारण की अध्यक्षता में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी हेतु जिला में व्यापक जन जागरूकता अभियान प्रारंभ करने हेतु बैठक का आयोजन कार्यालय कक्ष में किया गया। जन जागरूकता अभियान की शुरुआत 22 सितंबर शुक्रवार को गरखा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से प्रारंभ की जाएगी। जन जागरूकता अभियान में आयुक्त सारण प्रमंडल, सारण भी शामिल होंगे। आज इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि पूरे जिला में पंचायत बार कैलेंडर बनाकर विभिन्न विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। ताकि आगामी चुनाव में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के समान ही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस के साथ अन्य विभागों के पदाधिकारी गण एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

Related posts

जन औषधि मित्र पंजीकरण अभियान: जन औषधि दिवस 2025 के उत्सव का छठा दिन।

rktvnews

उज्जैन :नामांकन के पहले दिन आलोट संसदीय क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने किया नामांकन।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जरूरी:डीडीसी भोजपुर

rktvnews

ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला मो० आफाक आलम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गंगा कोईलवर सोन तटबंध का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment