RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कालेज में वर्ल्ड वॉटर डे पर पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मार्च।25 मार्च को महंत महादेवनंद महाविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग द्वारा वर्ल्ड वॉटर डे के अवसर पर पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डा राजीव कुमार ने छात्राओं को जल एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही जल को संरक्षित करने की उपयोगिता को समझाया। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डा मनोज कुमार ने भी जल की उपयोगिता से छात्राओं को अवगत कराया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में बी एस सी 4 सेम की अंशु कुमारी प्रथम, श्रेया पंडित द्वितीय तथा अंकिता कुमारी और प्रिया कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पे रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ अमरेश कुमार, डा राजबाला, डा पूनम कुमारी, डा शुमैला फातिमा, डा राघवेंद्र नारायण, डा अमरजीत कुमार, डा जुगल किशोर, संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ रूपाली गुप्ता ने किया।

Related posts

मातृभाषा हमें सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने से जोड़ती है।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

मुंबई में 27 सितंबर को होगा ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’, डॉ. विकास कुमार होंगे सम्मानित।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर सीताब दियारा, बिहार में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा।

rktvnews

Leave a Comment