RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा।

आइसा आरवाईए ने जगदीशपुर के सीअरुआ मोड  पर दिखाया काला झंडा,किया विरोध प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन।
मुलाकात नहीं करने देने पर किया विरोध प्रदर्शन।
कई की हुई गिरफ्तारी,पुलिसिया झड़प में हुए घायल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 फ़रवरी। आज आइसा – आरवाईए के नेता अपने पूर्व में नियोजित कार्यक्रम अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत भोजपुर जिले में आगमन पर उनसे मुलाकात कर राज्य में बढ़ती बेरोजगारी,परीक्षाओं में पेपर लीक एवं बीपीएससी परीक्षाओं संबंधी अपनी 13 सूत्री मांगों को सौंपना चाहते थे। नेताओं ने बताया की मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं करने दी गई जिसको लेकर उन्होंने नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान जगदीशपुर के सिअरुआ मोड पर काला झंडा दिखा अपना विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमे दर्जन से अधिक छात्र – नौजवानों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई साथ ही पुलिसिया झड़प में कई छात्र – नौजवान के घायल होने की खबर बताई जा रहे है जिसमें शाहिल अरोड़ा गंभीर रूप से घायल है ।सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Related posts

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय जनसंघ ने वीर सावरकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

गया:पदाधिकारी एवं कर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा दिलवाया गया मतदाता शपथ।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ।

rktvnews

एसएसआर 2024 की तैयारी व प्री रिवीजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment