RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भूमि अधिग्रहण संबंधी कानूनी जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 फरवरी।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से प्राप्त निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से स्थानीय विद्या भवन सभागार आरा में एक कार्यशाला के आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को भूमि अधिग्रहण से संबंधित कानूनी ढांचे के विषय में जानकारी दी गई ताकि पैनल अधिवक्ता के द्वारा भू स्वामी को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक किया जा सके एवं भू स्वामी को उचित मुआवजा मिल सके साथ ही साथ मुआवजा की राशि से कोई भी भू स्वामी असंतुष्ट हो तो उचित प्राधिकार का चयन कर अपना वाद ला सके। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अभय भूषण, मैनेजर, डॉ मौर्य विजय चंद्र स्टैंडिंग काउंसिल के साथ पैनल अधिवक्ता एंव पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे। वहीं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन व्यवहार न्यायालय आरा में सभी थाना प्रभारी के साथ आयोजित किया गया जिसमें उन्हें न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस को ससमय तामिला हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव, जिला विधिक सेवा पर प्राधिकार, अभियोजन पदाधिकारी एंव मानिक कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड अन्तर्गत मुगाँव में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का किया उदघाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 13 और 14 जून को जैसलमेर का दौरा करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में 5 बिहारी मजदूरों की मौत पर भोजपुर लोजपा रामविलास का शिष्टमंडल परिजनों से मिला।

rktvnews

Leave a Comment