RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

24 अप्रैल रामधारी सिंह “दिनकर”की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित “अरुण दिव्यांश” की रचना।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 अप्रैल।रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ‘ हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रवाद अथवा राष्ट्रीयता को इनके काव्य की मूल-भूमि मानते हुए इन्हे ‘युग-चारण’ व ‘काल के चारण’ की संज्ञा दी गई है। आज उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है कवि अरुण दिव्यांश की रचना “दर्पण ज्योति” ।

दर्पण ज्योति”

थी धरा पे जब ज्योति जगाने की ,

प्रभु ने रामरूप दूत तब पठाए थे।

राम का रूप धारण करने वाले ,

दिनकर रूपी प्रकाश दिखाए थे।।

किए संघर्ष वे तो आजीवन थे ,

समाज को दर्पण वे दिखाए थे ।

निसंकोच निर्भय प्रहार किए वे ,

नवशक्ति का संचार कराए थे ।।

कलम की धार थी पैनी उनकी ,

तलवारों की धारें भी फींकी थी ।

तुझे थे वे कुरीतियों से जमकर ,

उनकी कलम धरा पर टिकी थी ।।

कोटि नमन है उस राष्ट्रकवि को

सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

तन मन शक्ति दे मार्ग दिखा दे ,

मैं निज को समर्पित करता हूं ।।

Related posts

आरा में सुर लय व ताल के संगम से प्रयाग जैसी अनुभूति : पंडित रामप्रकाश

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण व रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित,स्थापित की गई प्रतिमाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उज्जैन:“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment