RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 जुलाई।तीसरी सोमवारी को लेकर तैयारियों का जायजा लेने हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने संपूर्ण रूट लाइन का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अलर्ट मोड में कार्य करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सोमवारी के दिन बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को कतार में अधिक देर तक न रुकना पड़े एवं वे सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूट लाइन में कहीं भी विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता एवं निगरानी रखी जाए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन में पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि चिकित्सा टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई अभियान चलाया जाए।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने बैरिकेडिंग, सूचना संकेतक, शेड आदि की स्थिति की जांच कर संबंधित पदाधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री खेरवार ने सुरक्षाकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण, मार्ग संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे एवं अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से मेला क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जाए।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय कल्याण के सरकार कर रही प्रभावी प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों/आश्रितों को नियुक्ति पत्र किए वितरित।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

बाबा साहब, भारतीय संविधान और मौजूदा खतरे।

rktvnews

Leave a Comment