RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को अगर नहीं मिली रेलवे में छूट तो होगा राष्ट्र स्तर पर आंदोलन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मार्च।भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के पूर्व रेलवे टिकटों पर मिलने वाली छूट पुनः लागू नहीं की गई, तो वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर सामूहिक धरना का कार्यक्रम 30 मार्च 2025, रविवार को किया जाएगा। यह बातें सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने संचालन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। श्री सिंह ने बताया कि पूरे देश में 10 करोड़ 70 लाख वरिष्ठ नागरिकों के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। संगठन की संरक्षक कमल कुमारी सिंह और महामंत्री डॉ. दिवाकर पांडे ने कहा कि नागरिकों के हित में कोरोना के पूर्व रेलवे टिकटों पर मिलने वाली वरिष्ठ नागरिकों को छूट पुनः बहाल की जाए। उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, भोजपुर जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्रनाथ सिंह, महावीर सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक माह के भीतर रेलवे टिकटों पर मिलने वाली छूट बहाल नहीं की जाती है, तो पूरे देश के 797 प्रखंडों में एक साथ केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित कंचन प्रभा सिंह, उदय प्रताप, नरेंद्र सिंह पत्रकार,जोगेंद्र कुमार, अनंत कुमार श्रीवास्तव, जोगेंद्र सिंह, सतनारायण सिंह, बजरंगबली सिंह, रमाकांत, निर्मल कुमार, अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी द्वारा दो बार अनुशंसा किए जाने के बावजूद रेल मंत्री वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट लागू नहीं कर रहे हैं। नेताओं ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के हित में केंद्र सरकार को एक वृहद योजना लागू करनी चाहिए, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड एज होम, चलंत चिकित्सा व्यवस्था, और राज्यों के परिवहन में टिकटों पर छूट की व्यवस्था हो, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान सहचर की भी सुविधा दी जाए। नेताओं ने 30 मार्च को आरा स्टेशन चलो का नारा दिया और मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल वरिष्ठ नागरिकों की सभी मांगें पूरी करे। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

rktvnews

मरघट का सन्नाटा न पसरे, इसलिए आधे घंटे का डिजिटल मौन।

rktvnews

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ।

rktvnews

बिहार:पटना : एसआरपी कालेज मे दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment