RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय निदेशक एवं प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित।

जयंती पर याद किए गए प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ के बी सहाय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 नवंबर। शनिवार को आरा के रामरेखा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय प्रांतीय निदेशक एवं प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता डा के सहाय चेयरमैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।यह आयोजन गुरुकुल फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट बिहार के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन ट्रस्ट के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा,ट्रस्ट बिहार के निदेशक अवधेश कुमार दुबे,जगजीवन कॉलेज आरा की प्राचार्या प्रो डॉ.आभा सिंह,डॉ. योगेन्द्र सिंह,डा विभा कुमारी डा दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को भी शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.के. बी.सहाय की जयंती मनाई गई तथा उन्हें स्मरण किया गया। शिक्षक रमेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। डाक्टर साहब सिविल सर्जन सदर अस्पताल आरा से अवकाश ग्रहण करने के बाद भी सक्रियता से साथ सेवा, रेडक्रास में दवा के साथ योगदान, पेंशनर समाज, चित्रगुप्त व कायस्थ समाज,आई एम ए भवन निर्माण व अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के लिए जीवनपर्यंत सहयोग करते रहे।
प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अवधेश कुमार दुबे ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने ने शिक्षा में नवाचार पर विशेष बल दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ.योगेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा को नैतिकता से पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।ट्रस्ट के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों का अच्छा शिक्षक बनाने और उन्हें योग्य बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि डॉ.आभा सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य है परंपरा से प्राप्त ज्ञान को बचाना और समाज में हो रहे परिवर्तनो को स्वीकार करना। शिक्षा मनुष्य को अच्छा नागरिक बनाने में सहायता करती है।उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर उनके शिक्षकों और मित्रों का भी प्रभाव पड़ता है।नई शिक्षा नीति के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा की।
कार्यक्रम को डॉ के.सहाय,डा विभा कुमारी,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया। उपस्थित शंभु चौरसिया को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने किया।जैसा कि बताया गया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य है विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,नवीन शैक्षिक दृष्टिकोणों का आदान प्रदान तथा शिक्षण संस्थाओं के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना। न्यूज़ ओमप्रकाश मिश्र द्वारा प्रसारित।

Related posts

भोजपुर:लू लगने से टेम्पो चालक की मौत।

rktvnews

बिहार:पटना : एसआरपी कालेज मे दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विधायिका से कार्यपालिका को जागरूक करने में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

rktvnews

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोङेबाजी मामले में दूसरे पक्ष ने कराई मारपीट की प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment