RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने क्षेत्र मे घटित घटनाओ के शोकसंतृप्त परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह पिछले दिनों क्षेत्र मे हुए घटनाओ में शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए बुधवार को विभिन्न गाँवो में पहुंचे।
बड़हरा विधायक ने बलुआ पंचायत के नया ख्वासपुर गाँव निवासी रामदेव यादव के पुत्र रामलखन यादव के गंगा नदी मे डुबने से हुई मृत्यु पर शोकसंतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दिए।
मौके पर उपस्थित बड़हरा अंचलाधिकारी नवनीत सिन्हा और अन्य ग्रामीण जनता के सम्मुख दस हजार रूपए की राशी प्रदान की गई। इस दौरान उमा पांडे,मुखिया राहुल पांडेय,सुगानी पांडे,मुन्ना सिंह,राजेश सिंह, जितेन्द्र यादव,रमेश मास्टर आदि ग्रामीण जनता शामिल थी।
वहीं बड़हरा विधायक चैन छपरा महुली गाँव पहुंच मृतक राजकुमार मांझी के घर पहुंचे और मृतक के पिता शुकर मांझी सहित परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। साथ मे बड़हरा अंचलाधिकारी, मनोज मांझी,जितेन्द्र मांझी,विशाल मांझी,ननहक मांझी,सिताराम मांझी राजनारायण मांझी,बबलू मांझी,प्रभु मांझी आदि ग्रामीण थे।
पिछले दिन बभनगाँवा पंचायत के काजीचक गाँव निवासी लखीचंद महतो के पुत्र खुशीहाल महतो का ट्रैक्टर दुर्घटना मे मृत्यु हो गया था। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह काजीचक पहुंच कर शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना दिया और दुख व्यक्त किया।
मौके पर रामाधार महतो,देवकुमार महतो,सुरेश महतो,महेश महतो,संदीप सिंह,शिववचन महतो,बहादुर महतो आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: राहुल गांधी के ड्राइवर बन घूम रहे हैं तेजस्वी यादव: रामकृपाल

rktvnews

दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोरख नाथ अकेला ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

अमृत_भारत_स्टेशन_योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शिलान्यास!जश्न के माहौल में जनता ने दी बधाई और खूब हुआ जय घोष।

rktvnews

संजय कुमार ने ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ के ‘प्रथम पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह’ को संबोधित किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया बड़ौत मंडी का निरीक्षण,बड़ौत मंडी को आधुनिक रूप में किया जाएगा विकसित!बड़ौत मंडी के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर मिली गंदगी जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:बड़ों का आशीर्वाद ही मेरा अस्त्र: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment