RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़: इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में होगा ऑक्टेव-25 का आयोजन।

पूर्वोत्तर राज्यों के आकर्षक लोक एवं जनजातीय नृत्य-संगीत की होगी प्रस्तुति।

तीन दिवसीय आयोजन में हस्तशिल्प एवं व्यंजनों का लगेगा मेला।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 19 मार्च। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में खैरागढ़ में 21 से 23 मार्च तक भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति (नृत्य, शिल्प व व्यंजन परम्परा) के कार्यक्रम ऑक्टेव का आयोजन किया जायेगा। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्थापित एवं कार्यरत सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों में से एक है, जिसका मुख्यालय नागपुर में है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश एवं कर्नाटक इस केंद्र के सदस्य राज्य हैं। पूर्वोत्तर के आठ राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम एवं त्रिपुरा की पारंपरिक संस्कृति के प्रोत्साहन एवं संवर्धन हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑक्टेव कार्यक्रम का आयोजन समूचे देश में किया जाता है। इसी के तहत 21 से 23 मार्च तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के परिसर 01 में यह आयोजन किया जाएगा।
उक्त आयोजन में पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 280 कलाकार 8 राज्यों के सांस्कृतिक नृत्यों को प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पूर्वोत्तर के आकर्षक एवं उपयोगी हस्तशिल्पों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जायेगा। सांस्कृतिक नृत्यों में मणिपुर के ढोल चोलम एवं पुंग चोलम नृत्य, बसंत रास, चेरोल जगोई एवं थाँग-टा, असम के रंगीला बिहू, डाओसरी डेलाई, झूमोईर, त्रिपुरा के होजागीरी, नागालैंड के नजाता, ओ नोक्षी नृत्य, मेघालय के वान्गला एवं का-शाद-मस्तेह, अरुणाचल प्रदेश के टप्पु, गास्यो स्यो नृत्य, मिजोरम के चेराव नृत्य तथा सिक्किम के तामाङ सेलो की प्रस्तुति होगी। मंचीय प्रस्तुतियां शाम 6.30 से रात्रि 9.30 तक रहेगी तथा मेला की अवधि शाम 4 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक होगी।

Related posts

भोजपुर पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज!अभियुक्त कर रहे आत्मसमर्पण।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड सभागार में बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

दुमका : डीडीसी की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:भव सागर से पार लगाने वाले सद्गुरु देव ही है :सचिव विजय पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर: मंत्री जीवेश कुमार ने 10.5 करोड़ रुपए के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कुल 68 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

पटना डीएम ने जिला स्थापना शाखा, पटना की लिपिक सुनीता कुमारी को किया निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment