RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दिल्ली के कंस्ट्यूशन क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने दिल्ली में कुंवर सिंह के नाम पर स्टेडियम और एक मेट्रो स्टेशन का नाम भी कुंवर सिंह पर रखने का दिया आश्वासन।

RKTV NEWS/ नईं दिल्ली (डॉ एम रहमतुल्लाह) 23 अप्रैल। आज वीर कुंवर जयंती के अवसर पर दिल्ली के constitution क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने की. इस अवसर पर बीजेपी के सांसद वह भोजपुरी लोक गायक मनोज तिवारी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह भारत के महान सपूत थे और उनको याद करना हम सब का परम कर्तव्य है. मनोज तिवारी ने दिल्ली में कुमार सिंह के नाम पर स्टेडियम और संस्था के लिए भूमि आवंटन कराने का आश्वासन दिया । उन्होंने दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन का नाम भी वीर कुंवर सिंह के नाम पर करने का भरोसा दिलाया. श्री तिवारी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह देश के ऐसे योद्धा थे जिनके बारे में हम सभी को जानना आवश्यक है. उन्होंने उनके बलिदानों को याद करके उनके सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास को कांग्रेस और वामदलों ने तोड़ मरोड़ कर लिखा है इसमें सुधार की जरूरत है . इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि दिल्ली में यह कार्यक्रम पिछले 24 साल से वह करते आ रहे हैं और इस साल हम रजत जयंती मना रहे हैं. उनकी इच्छा है कि दिल्ली में वीर कुंवर सिंह के नाम से किसी भी सड़क का नाम हो. उन्होंने किसी मेट्रो स्टेशन का नाम वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखने की अपनी इच्छा व्यक्त की. निर्मल सिंह ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से कोशिश कर रहे हैं कि फाउंडेशन के लिए दिल्ली में सरकार कोई जमीन आवंटित कर दे जहां पर एक रिसर्च सेंटर बनाया जा सके. देश भर से आए सैकड़ों लोगों ने वीर कुंवर सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद विजय सिंह ने किया. उन्होंने वीर कुंवर सिंह की वीरता के कई संदर्भ उद्धृत किए . इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विधायक और राजनाथ सिंह जी के पुत्र नीरज सिंह ने कहा कि बिहार की भूमि वीरों की भूमि रही है. लेकिन आज वहां के लोगों को अपने अतीत को देखने और अपने योद्धाओं के पदचिन्ह पर चलने की आवश्यकता है।

Related posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कथित हत्या और फिर शवों को जलाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारी के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय अभियान ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

भोजपुर : नवविवाहिता का शव कुआँ से बरामद।

rktvnews

भोजपुर:सावधानी से रंग खेले,केमिकल युक्त रंग से त्वचा और आंख की हो सकती है समस्या :प्राचार्य

rktvnews

Leave a Comment