RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला नियोजनालय,भोजपुर द्वारा 19, मार्च से लगेगा जॉब कैम्प।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मार्च।जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा के द्वारा दिनांक – 19.03.2025 (बुधवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी Motherson Automotive, Noida Sector-59 भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10th, 12th ITI & Graduation pass होनी चाहिए। कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू0 13500-15226 मासिक देगी। इसके अतिरिक्त खाने, रहने एवं आने जाने का खर्च कम्पनी द्वारा देय होगा। इस जॉब कैम्प में Apprentice / Associates पद के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर कृषि भवन, आरा के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नही हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। जो भी आवेदक इस जॉब कैम्प में भाग लेना चाहते है वो अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते है।नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वा0 11:00 बजे से अप0 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर रोजगार प्राप्त करें।

Related posts

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई।

rktvnews

नई दिल्ली:छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा महाविद्यालय स्तर पर कैम्पस एम्बेसडरों के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में की गई परिचर्चा।

rktvnews

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फल की बिक्री के लिए गढ़वा समाहरणालय में खुला कैनोपी।

rktvnews

भोजपुर:बिजली बिल बकाए में 306 लोगो की काटी गई बिजली!बिजली चोरी में 19 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

शराब बरामदगी मामले में एक पर प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment