
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 45 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।
जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया के द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत “जिला जनता दरबार” का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 45 लोगों की समस्याओं को जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से सुना गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
