
रांची/झारखंड 14 मार्च। बुधवार को आई एम एस के निदेशक डा एस के सिंह थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के द्वारा विद्या वाचस्पति (पीएचडी समकक्ष) की मानद् उपाधि से नवाजे गये।यह मानद् उपाधि उन्हें, साहित्य, समाज, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महनीय उपलब्धियों और योगदान के लिए प्रदान की गई है। अस्वस्थता के कारण 20 अक्टूबर 24 को डा एस के सिंह राम लला की जन्म जन्मभूमि अयोध्या नहीं जा सके थे।थावे विश्वविद्यालय गोपालगंज बिहार के प्रति कुलपति प्रो डा जंग बहादुर पाण्डेय ने रांची में एक सादे समारोह में डा एस के सिंह को यह उपाधि प्रदान की और उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी। विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि के लिए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डा अजीत कुमार सिन्हा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डा तपन कुमार शांडिल्य एवं कुलसचिव डा गुरु चरण साहु , इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभी फैकेल्टी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।डा एस के सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत की भारती का मान और सम्मान है। मैं थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डा विनय कुमार पाठक, प्रतिकुलपति डा जंग बहादुर पाण्डेय तथा कुलसचिव डा पी एस दयाल यति का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस उपाधि के योग्य समझा और इस मानद् उपाधि से नवाजा।मैं इस उपाधि के योग्य बनने का सतत् प्रयास करूंगा।
