RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 10 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
मद्य निषेध के समीक्षा के क्रम में अधीक्षक उत्पाद के द्वारा बताया गया कि नियमित जाँच/छापेमारी की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अंचलाधिकारी/आर0ओ0 संबंधित थानों पर उपस्थित रहकर निश्चित रूप से प्रत्येक शनिवारीय बैठक में सम्मिलित होकर भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई करेंगे। सभी अंचलाधिकारी अतिक्रमण को प्राथमिकता सूची में रखते हुए किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त के संबंध में सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक सहयोग करने का निदेश दिया।
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई में उपस्थित रहते हुए नियमानुसार निर्धारित समयावधि में मामलों का निष्पादन करने को कहा गया। मापी/अतिक्रमण के लंबित आवेदनों के संबंध में नियमानुसार समयबद्ध नोटिस निर्गत करने एवं नियमानुसार निष्पादित करने को कहा गया।
आरटीपीएस की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का नियमानुसार, ससमय निष्पादन करने हेतु लंबित आवेदनों का नियमानुसार, ससमय निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट की सघन जाँच करने का निर्देश दिया गया।
खनन विकास पदाधिकारी ने अपने विभाग से अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाते हुए कार्य करने एवं नियमित रूप से जाँच/छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने शंकर प्रसाद की 14 वी पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

भोजपुर:जदयू विधायक के कमिश्नरी निर्माण समर्थन के बावजूद नीतीश ने साधी चुप्पी, संघर्ष समिति में रोष,दिया अल्टीमेटम।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किए।

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment