RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार के लखीसराय में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।

लखीसराय/बिहार 18 अगस्त।केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने आज, 18 अगस्त 2023 को बिहार के लखीसराय में पावरग्रिड के 400/132 केवी लखीसराय उप-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी। इस उप-स्टेशन का निर्माण पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा किया गया है। यह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है। परियोजना के हिस्से के रूप में, मौजूदा सब-स्टेशन परिसर में 500 एमवीए क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर की स्थापना के साथ 220 केवी जीआईएस का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा; विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह; पावरग्रिड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. श्रीकांत; निदेशक परियोजना, अभय चौधरी और पावरग्रिड और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए, केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि लखीसराय में पावर ग्रिड के सब-स्टेशन के विस्तार से क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता में काफी सुधार होगा। मंत्री ने आगे कहा कि इससे पूरे बिहार को फायदा होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। मंत्री आर के सिंह ने कहा कि बिजली वितरण प्रणालियों को मजबूत करने के लिए केंद्र ने कई कदम उठाए हैं और राज्यों को अपेक्षित धन दिया है।
आर के सिंह ने कहा कि लोड शेडिंग का कोई कारण नहीं होना चाहिए, क्योंकि बिजली के उत्पादन और पारेषण के लिए पर्याप्त प्रणालियाँ लगाई गई हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि देश को एक विकसित देश बनना है, मंत्री ने कहा कि सरकार ने वितरण लाइसेंसधारियों द्वारा प्रदर्शन के मानकों के उल्लंघन के लिए उपभोक्ताओं को मुआवजे का भुगतान करने का कानून बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली जनरेटर अतीत की बात बन जाना चाहिए।
लखीसराय में सबस्टेशन के विस्तार से लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर और जमुई जिलों में बिजली की उपलब्धता में सुधार होगा और भविष्य की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बिजली की आपूर्ति में भी आसानी होगी। लखीसराय सब-स्टेशन में 220 केवी वोल्टेज स्तर की अत्याधुनिक जीआईएस तकनीक की स्थापना से क्षेत्र की राष्ट्रीय ग्रिड से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रावधान से क्षेत्र का औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास भी होगा।

Related posts

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी लोकायन 26 के लिए रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन 2024 का खिताब जीतने पर पंकज आडवाणी की सराहना की।

rktvnews

पटना:स्मार्ट सिटी में 74 योजनाएँ पूर्ण, अगले पांच महीनों में अपने अंतिम स्वरूप में आ जायेंगे स्मार्ट सिटी:नितिन नवीन

rktvnews

जनवरी 2024 के दौरान देश में खनिज उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

व्यंग्य:नयी राजमाता का राज्याभिषेक और गांधी की माफ़ी🤪

rktvnews

Leave a Comment