RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य मंत्रीगण तथा सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकगण हुए सम्मिलित।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 12 मार्च। षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के आज की कार्यवाही समाप्ति के उपरांत झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य मंत्रीगण एवं सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश तथा अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को पवित्र त्योहार होली की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार निकट है, रंगों के इस त्योहार को हम सभी लोग उत्सव के रूप में मनाना शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी तथा राज्य सरकार की ओर से आपसभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आशा एवं उम्मीद करता हूं कि इस होली त्योहार के रंग-बिरंगे रंगों की तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि तथा खुशहाली आए। कामना है कि आप सभी लोग स्वस्थ रहें एवं एक सुंदर वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्योहार मनाएं।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:हीट वेव के बचाव के लिए लग रहे मीठे व शीतल पेयजल शिविर राहगीरों की बुझा रहे प्यास।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

हिन्दी पखवारा के अंतर्गत साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई विद्यार्थियों की प्रतियोगिता!सुनकर लिखने की सुंदर कला है ‘श्रुतिलेख’, होती है मेधा की परख: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बक्सर :अर्जुनपुर उच्च विद्यालय में सुरक्षित शनिवार सहित आज का दिन देश के नाम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा का रिकार्ड टूटा।

rktvnews

Leave a Comment