RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत का पालन कर निष्पादन में तेजी लाने तथा प्रचार प्रसार करने का निर्देश।

राजस्व पर्षद के अध्यक्ष के के पाठक ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)10 मार्च।जिले में सर्टिफिकेट केस के निष्पादन तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु राजस्व पर्षद, बिहार के अध्यक्ष श्री के के पाठक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। इसके लिए सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सक्रिय एवं तत्पर होने तथा सरकारी प्रावधान एवं प्रक्रिया के तहत नोटिस निर्गत कर राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ।
बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलांतर्गत सर्टिफिकेट केस की अद्यतन स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके तहत सर्टिफिकेट पदाधिकारी की संख्या, सर्टिफिकेट केस के निष्पादन की स्थिति, लंबित मामलों की स्थिति, नोटिस निर्गत मामले, बडी वारंट तथा कुर्की जब्ती की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत नीलाम शक्ति प्रदत्त पदाधिकारियों की संख्या 56 है। जिले में सर्टिफिकेट के दायर वादों की संख्या
43149 है जिसमे सन्निहित राशि 68063 लाख है। जिले में सर्टिफिकेट के 4792 वादों का निष्पादन किया गया है जिसमें सन्निहित राशि 5290.58 लाख है। शेष 38357 मामले लंबित हैं।
बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत के आधार पर मामले का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस सिद्धांत के अनुपालन हेतु अधिकारियो को न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों की सुनवाई करने को कहा। साथ ही अधिकारियो को विहित प्रक्रिया के तहत नोटिस निर्गत करने तथा तामिला कराने संबंधी दिशानिर्देश का पालन करने को कहा।
नीलाम पत्र के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में अध्यक्ष ने सर्टिफिकेट केस के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए अधिकारियों की संख्या बढ़ाने तथा अन्य अतिरिक्त अधिकारियों को भी नामित कर शक्ति प्रदत्त करने को कहा।
यद्यपि प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से समीक्षा कर सर्टिफिकेट केस के निष्पादन में उल्लेखनीय प्रगति तथा सुधार लाया गया है। इसके अतिरिक्त नीलाम पत्र पदाधिकारियों को
सर्टिफिकेट केस के नियमानुसार निष्पादन तथा उन्हें सरकारी प्रावधान एवं प्रक्रिया से अवगत कराने के निमित्त बीपार्ड गया में प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले से समयांतराल पर पांच की संख्या में पदाधिकारी बीपार्ड मे प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नियमित रूप से भेजे जा रहे हैं ताकि मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न ना हो।
बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारीवार अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनसे भी आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया।
बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी ने अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश का अनुपालन करने तथा उत्तरोत्तर प्रगति लाने हेतु आश्वश्त किया।
बैठक में राजस्व पर्षद बिहार के सचिव गिरिवर दयाल, प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित नीलाम पत्र पदाधिकारी के रूप में नामित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ राहत के नाम पर सरकार और जिला प्रशासन दौड़ा रहे कागजी घोड़े: अशोक राम

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं नें महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

दुमका:पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment