RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ट्रांसजेंडर के प्रति समाज के नजरिए और इस समुदाय के आंतरिक द्वंद की मनोस्थिति को परिभाषित करती कवियत्री शालिनी की रचना।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 अप्रैल।विवादों से भरे किन्नर शब्द का संबोधन अब ट्रांसजेंडर के रूप में किया जाने लगा है,ये तो शब्द है जो हमारे संबोधन में आसानी से परिवर्तित किये जा सकते है लेकिन इसके विपरित इनकी आंतरिक पीड़ा ,मन के अंदर चल रहे द्वंद को परिवर्तित करना हमारे बस में नहीं।जिस समुदाय से खास मौकों पर आशीर्वाद और दुआओं की कामनाएं हमारा समाज करता है उसके बाद इन्हे समाज से नगण्य माना जाता है। अपनी दुआओं से लोगो को फलीभूत करने वाले इस समुदाय की आंतरिक, भावनाओं और समाज के नजरिए को कवियत्री शालिनी ओझा ने अपनी रचना दुखित मन के माध्यम से प्रदर्शित की है।

  दुखित मन
एक नया तन लेकर
तुम धरा पर आ गए
लाख योनियों में भटक कर
तुम मनुज तन पा गए।

परमपिता परमात्मा के
तुम भी एक संतान हो
नर हो या हो तुम नारी
इससे अनजान हो।

खुद दुखी रहते हो
मंगल कामना करते हो
दूसरों को तुम दुआएं
देते ही रहते हो।

मृत्यु लोक नरक सम आपके लिए
परिवार भी मुंह फेर लेता संग साथ के लिए
आपका समाज अलग होता
सभ्य कथित समाज से।

मौत का शोक सब मनाते
बस आप लोगों को छोड़कर
मृत्यु पर खुश हो जाते है
आपके समाज के सब।

देख ना ले कोई मरे को
यही कामना आप कर
आधी रात दफनाते हैं शव
जूता चप्पल मार कर।

इस जन्म दिया है भगवन
यह हमारा नरक सा जीवन
अगले जन्म ना दे देना
आप हमें ये अधूरा तन।

Related posts

16 से 18 मई तक दरभंगा में होने वाले भाकपा-माले के बिहार राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन शुरू!

rktvnews

जयपुर:संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के टेलीमानस सेंटर को सराहा।

rktvnews

फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 133 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई

rktvnews

रायपुर : सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत: राज्यपाल

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment