RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:महिलाओं की समृद्धि के लिए कार्य योजना जरूरी : डॉ. उदय कांत

इको पार्क से सरदार पटेल भवन तक साइकिल रैली का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)08 मार्च।बिहार राज्य आपका प्रबंधन प्राधिकरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी उड़ान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कई संगठनों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, सदस्य पी एन राय, सदस्य इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह और प्रकाश कुमार सचिव वारिस खान ,ओएसडी मोइजुद्दीन ने किया। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं के लिए जन जागरूकता के संदेश भी दिए।साइकिल रैली का नेतृत्व प्राधिकरण की वरिष्ठ तकनीकी सहायक सुम्बुल अफरोज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में हुआ।
प्रधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय कांत ने कहा कि महिलाओं को आज के दौर में समृद्ध बनाने की आवश्यकता है। साइकिल रैली में भाग लेने आये बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि महिलाएं प्रगति पथ पर आगे बढ़ें। सदस्य ई.नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं के लिए बहुत कार्य किये जिससे बिहार में महिलाएं सशक्त हो रही हैं । समाज में अब तक जो कार्य हो रहे हैं उसे तेज गति से आगे कार्य करने होंगे जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकती है।
डॉक्टर उदय कांत ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे आयोजनों से महिलाओं के बीच ऊर्जा का संचार होता है। उन्हें समाज में सुरक्षा,रोजगार के लिए पहल और वह स्वस्थ रहें इसके लिए धरातल पर काम होने चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए सदस्य पीएम राय ने कहा की महिलाएं अगर स्वस्थ हैं सजग हैं तो देश का विकास तेजी के साथ हो सकता है। इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में ढेरों काम किये है जिसे महिलाओं को आज सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। प्राधिकरण के सचिव वारिस खान ने कहा कि महिलाओं के लिए समान काम होने चाहिए उन्हें सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ओएसडी मो मोइजुद्दीन ने कहा कि महिलाओं के लिए काम करने होंगे तभी हम अपने समाज को उन्नति के पथ पर बढ़ा सकते हैं । कार्यक्रम का संचालन सुम्बुल अफरोज और भावना सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में आनन्द विजेता, अशोक कुमार शर्मा, रवींद्र भारती,व कुणाल के साथ प्राधिकरण के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:आईओसीएल और जिला प्रशासन में हुआ एमओयू, सदर अस्पताल में स्थापित होगा अल्ट्रासाउंड मशीन।

rktvnews

दक्षिण बिहार के ब्रह्मपुर धाम में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के सामूहिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

rktvnews

बागपत:स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंताओं की बनाई टीम।

rktvnews

भोजपुर:संत सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment